uप्रतीकात्मक चित्र

बरेली। जन्माष्टमी पर दिल्ली जाने की तैयारी है और ट्रेन में भीड़ को लेकर परेशान हैं तो यह खबर आपके काम की है। रेलवे ने त्योहार पर यात्रियों को राहत देते हुए अयोध्या कैंट और वाराणसी से आनंद विहार के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। खास बात यह है कि दोनों ट्रेनें बरेली जंक्शन पर रुकेंगी। यानी बरेली से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भी सफर का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

आधी रात बरेली आएगी अयोध्या वाली स्पेशल

रेलवे के मुताबिक 04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार स्पेशल तीन सितंबर को शाम 6:20 बजे अयोध्या कैंट से रवाना होगी। रात 12:55 बजे ट्रेन बरेली जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद मुरादाबाद, हापुड़ और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 6:10 बजे आनंद विहार पहुंचाएगी। दिल्ली से लौटने वाले यात्रियों के लिए भी व्यवस्था की गई है। 04214 आनंद विहार-अयोध्या कैंट स्पेशल चार सितंबर को सुबह 8:20 बजे आनंद विहार से चलेगी और दोपहर 1:13 बजे बरेली पहुंचेगी। रात 9:35 बजे ट्रेन अयोध्या कैंट पहुंचेगी।

वाराणसी से आने वाली ट्रेन रात 1:08 बजे बरेली में

वाराणसी से आनंद विहार के लिए 04217 स्पेशल ट्रेन तीन सितंबर को दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी। ट्रेन रात 1:08 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी और अगले दिन सुबह 7:10 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। वापसी में 04218 आनंद विहार-वाराणसी स्पेशल चार सितंबर को सुबह 8:30 बजे आनंद विहार से चलेगी। दोपहर 1:28 बजे बरेली जंक्शन पहुंचेगी और रात 12:25 बजे वाराणसी पहुंच जाएगी।

इन चार ट्रेनों के यात्रियों को भी बड़ी राहत

त्योहारी सीजन के बीच रेलवे ने चार अन्य स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाकर यात्रियों को राहत दी है। बरौनी और दरभंगा से नई दिल्ली के बीच चल रही विशेष ट्रेनें अब नवंबर के आखिर और दिसंबर की शुरुआत तक पटरी पर दौड़ती रहेंगी। 02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल अब 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेगी, जबकि 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल एक दिसंबर तक चलेगी। इसी तरह 02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 30 नवंबर और 02570 नई दिल्ली-दरभंगा स्पेशल एक दिसंबर तक संचालित होगी। इन ट्रेनों के मार्ग, समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

एक नजर में बरेली से स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग

04213 अयोध्या कैंट-आनंद विहार — बरेली रात 12:55 बजे
04214 आनंद विहार-अयोध्या कैंट — बरेली दोपहर 1:13 बजे
04217 वाराणसी-आनंद विहार — बरेली रात 1:08 बजे
04218 आनंद विहार-वाराणसी — बरेली दोपहर 1:28 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *