Social Sharing icon

बरेली। शनिवार को बरेली की सरजमीं समाजवादी रंग में रंगी नजर आई, जब समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के आगमन पर जोरदार शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। डॉ. अनीस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में हुए इस भव्य स्वागत ने सियासी हलकों में हलचल तेज कर दी।

नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता डॉ. अनीस बेग के साथ स्वागत के लिए पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। पूरे परिसर में ‘समाजवादी पार्टी जिंदाबाद’ और ‘अखिलेश यादव जिंदाबाद’ के नारों की गूंज सुनाई दी, जिससे माहौल पूरी तरह जोशीला हो गया।

‘यह स्वागत नहीं, जनक्रांति की शुरुआत’

सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि यह महज स्वागत समारोह नहीं, बल्कि अन्याय और अहंकार के खिलाफ उठती जनक्रांति की शुरुआत है। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दिया कि जनता बदलाव के लिए तैयार है और अब सियासी समीकरण बदलने वाले हैं।

2027 मिशन पर फोकस, बूथ स्तर तक तैयारी

डॉ. अनीस बेग ने कहा कि मजबूत नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के जज्बे के दम पर समाजवादी विचारधारा को कोई रोक नहीं सकता। वहीं शुभलेश यादव ने दावा किया कि 2027 के चुनाव में बरेली की सभी सीटों पर जीत हासिल करने का लक्ष्य तय कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत कर हर घर तक पार्टी की नीतियां पहुंचाई जाएंगी।

शक्ति प्रदर्शन से विरोधियों में बेचैनी

डॉ. अनीस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पर हुए इस भव्य आयोजन ने यह साफ कर दिया कि बरेली में समाजवादी लहर तेजी पकड़ रही है। बड़ी संख्या में जुटी भीड़ और कार्यकर्ताओं का उत्साह विरोधियों के लिए चेतावनी बनकर उभरा है। माहौल से साफ है कि आने वाले समय में बरेली की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *