Social Sharing icon

लखनऊ। होंडा इंडिया फाउंडेशन उत्तर प्रदेश पुलिस को 50 वाहन देगा। फाउंडेशन अपने सीएसआर फंड से यह वाहन उपलब्ध कराएगा। इन 50 क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) वाहनों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस और होंडा इंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में होगा। इस दौरान पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण भी मौजूद रहेंगे।

बॉर्डर के जनपदों को दी जाएगी तरजीह

यह 50 दो पहिया उत्तर प्रदेश पुलिस के बेड़े में शामिल होंगे। इन वाहनों का उपयोग बार्डर जनपदों में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं आपातकालीन स्थिति, अपराध होने पर पुलिस की तरफ से तत्काल कार्रवाई के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। सहारनपुर में 5, शामली, हापुड़, बागपत, बुलन्दशहर, बिजनौर, पीलीभीत, महोबा, बाँदा, प्रतापगढ़, खीरी, उन्नाव, श्रावस्ती, सिद्वार्थनगर, देवरिया व सोनभद्र में तीन-तीन वाहन दिए जाएंगे।

2017 के बाद पुलिस का बढ़ा कारवां

योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के उपरांत पुलिस के वाहनों का कारवां भी बढ़ा है। वर्ष 2017 में चार पहिया वाहनों की संख्या 9500 थी और दो पहिया की संख्या 3000 थी। वहीं वर्तमान में वर्ष 2026 में यह संख्या बढ़ गई है। अब चार पहिया वाहन 15,500 एवं दो पहिया वाहन 9200 हो चुके हैं। 2017 के पहले पुलिस के वाहन क्रय के लिए 85 करोड़ के प्रावधान में कई गुना की बढोतरी करते हुए 280 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *