Social Sharing icon

बरेली। बरेली का ये भाजपा नेता स्मैक का बड़ा तस्कर निकला है। फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने स्मैक तस्करी के आरोप में भाजपा के एक प्रभावशाली व्यापारी नेता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से स्मैक बरामद होने के बाद उसे छुड़वाने के लिये लामबंदी तेज हो गई है। हालांकि पुलिस ने उससे पूछताछ के आधार पर कुछ और लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

नेपाल, छत्तीसगढ़ और झारखंड से आता था कच्चा माल

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ऑटो और कार के जरिए पिथौरागढ़, देहरादून, हरिद्वार सहित कई शहरों में स्मैक की सप्लाई करता था। स्मैक का कच्चा माल पूर्वोत्तर राज्यों, झारखंड, छत्तीसगढ़ और नेपाल से मंगाया जाता था। नेटवर्क इतना फैला था कि बरेली को धीरे-धीरे नशे की मंडी में बदला जा रहा था। शनिवार को हुई गिरफ्तारी के बाद रातभर पूछताछ में आरोपी ने कई अन्य तस्करों और सप्लायरों के नाम बताए। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया है।

भतीजा पार्षद और शहर के बड़े व्यापार मंडल का है अध्यक्ष

आरोपी भाजपा नेता का भतीजा भाजपा पार्षद और शहर के बड़े व्यापारी संगठन का अध्यक्ष है। इंस्पेक्टर फतेहगंज पश्चिमी प्रयाग सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ स्मैक तस्करी का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है और पूरे नेटवर्क पर शिकंजा कसा जा रहा है। आरोपी लंबे समय से स्मैक की तस्करी में लिप्त है। आरोपी पहले सीबीगंज क्षेत्र में रहता था। पुलिस ने उसके मोबाइल से भी कुछ लोगों के नाम निकाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *