google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
UP NEWSएसएसपी अनुराग आर्य

बरेली। अपराध और अपराधियों के खिलाफ एसएसपी अनुराग आर्य का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। संगठित अपराध की जड़ों पर प्रहार करते हुए बरेली पुलिस ने अब सात आपराधिक गिरोहों पर एक साथ शिकंजा कस दिया है। अपराध के जरिए अपना साम्राज्य खड़ा करने वालों की पुलिस ने पूरी कुंडली तैयार कर ली है। सात गैंग लीडरों समेत 37 आरोपियों के गैंग पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस की लगातार कार्रवाई ने आपराधिक गिरोहों पर दबाव बढ़ा दिया है। अब इन गिरोहों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अपराध के नेटवर्क पर करारा प्रहार

महिला संबंधी अपराध, गौकशी, हत्या, हत्या का प्रयास, लूटपाट, जालसाजी, धोखाधड़ी और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त बताए गए गिरोहों को पुलिस ने निशाने पर लिया है। पुलिस के मुताबिक, ये गिरोह आर्थिक और भौतिक लाभ हासिल करने के लिए लगातार आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। इनकी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और निगरानी के लिए पुलिस रेगुलेशन के तहत जनपदीय स्तर पर गैंग पंजीकृत किए गए हैं।

जानें कौन है किस गैंग का सरगना, कौन-कौन सदस्य शामिल

मुन्ने गैंग

गैंग लीडर: मुन्ने पुत्र नन्हे, निवासी ग्राम पड़री समीप बरौर, थाना नवाबगंज।

गैंग पंजीकरण संख्या: डी-331/26

थाना: नवाबगंज

अपराध की श्रेणी: महिला संबंधी अपराध।

गैंग का सदस्य: विमलेश।

मुर्तजा गैंग

गैंग लीडर: मुर्तजा (27) पुत्र उमरदीन, निवासी मोहल्ला गुलाम नगर, चौधरी तालाब, थाना किला।

गैंग पंजीकरण संख्या: डी-332/26

थाना: भोजीपुरा

अपराध की श्रेणी: गौकशी।

गैंग के सदस्य: बाबू उर्फ आबिद, नसीम, राशिद, आरिफ, अनीस बाबू और अकरम।

जीराज गैंग

गैंग लीडर: जीराज (44) पुत्र ओमकार, निवासी ग्राम भीकमपुर, थाना भमोरा।

गैंग पंजीकरण संख्या: डी-333/26

थाना: भमोरा

अपराध की श्रेणी: मारपीट, हत्या का प्रयास और हत्या।

गैंग के सदस्य: फूल सिंह, सतेन्द्र, दीपक, सुनील, नरवीर और जोगेन्द्र।

अनुज कुमार उर्फ अमन गैंग

गैंग लीडर: अनुज कुमार उर्फ अमन (23) पुत्र नरेन्द्रपाल उर्फ नन्दन, निवासी सद्भावना कॉलोनी, कांधरपुर, थाना कैंट।

गैंग पंजीकरण संख्या: डी-334/26

थाना: कैंट

अपराध की श्रेणी: लूटपाट और हत्या का प्रयास।

गैंग के सदस्य: विवेक सिंह उर्फ जट्टा, भूपेन्द्र सिंह यादव उर्फ बन्टू और अंशुल गोस्वामी।

राहुल गिहार गैंग

गैंग लीडर: राहुल गिहार (30) पुत्र रामगुलाम, निवासी ग्राम कंचनपुर, थाना भोजीपुरा।

गैंग पंजीकरण संख्या: डी-335/26

थाना: भोजीपुरा

अपराध की श्रेणी: जालसाजी और धोखाधड़ी।

गैंग के सदस्य: बन्टी, फहीम उर्फ गुड्डू, जगदीश, सुरेन्द्र गंगवार, नरेन्द्र उर्फ नन्दू, सन्दीप, वासिद, प्रभाकर त्रिपाठी, विजय कुमार, धर्मवीर और जिया उल मुस्तफा।

पुलिस की ओर से पंजीकृत सात गिरोहों में राहुल गिहार का गिरोह सबसे बड़ा है। इसमें सरगना समेत 12 आरोपी शामिल हैं।

आहिद खां गैंग

गैंग लीडर: आहिद खां पुत्र वहीद खां, निवासी वार्ड नंबर 11 अब्दुलपुर, थाना विशारतगंज।

गैंग पंजीकरण संख्या: डी-336/26

थाना: अलीगंज

अपराध की श्रेणी: मादक पदार्थों की तस्करी।

गैंग का सदस्य: नईम खां।

मोहम्मद रजा उर्फ गुड्डू गैंग

गैंग लीडर: मोहम्मद रजा उर्फ गुड्डू पुत्र अमीं खां, निवासी ग्राम सैदपुर चुन्नीलाल, थाना भोजीपुरा।

गैंग पंजीकरण संख्या: डी-337/26

थाना: भोजीपुरा

अपराध की श्रेणी: मादक पदार्थों की तस्करी।

गैंग के सदस्य: मोहम्मद शफीक और सुनील चौहान उर्फ मास्टर।

अब गैंगस्टर एक्ट का शिकंजा, पुलिस की निगरानी में रहेंगे 37 आरोपी

गैंग पंजीकरण के बाद पुलिस अब सभी 37 आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के तहत विधिक कार्रवाई करेगी। सभी गिरोहों की आपराधिक गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। पुलिस का मकसद केवल अपराधियों पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि संगठित अपराध के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करना है।

अनुराग आर्य का एक्शन, अपराध की जड़ों पर चोट

एसएसपी अनुराग आर्य के नेतृत्व में बरेली पुलिस अपराधियों की कमर तोड़ने और उनके आपराधिक नेटवर्क की जड़ों को खोखला करने में जुटी है। सात गिरोहों का एक साथ पंजीकरण संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की सख्त रणनीति का हिस्सा है। अपराध के जरिए दौलत और दबदबा कायम करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बरेली पुलिस की इस कार्रवाई का संदेश साफ है कि संगठित अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *