google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
UP NEWSAI चित्र।

बरेली। भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। नर्सिंग की पढ़ाई करने बरेली आई 22 वर्षीय युवती ने अपने सगे बड़े भाई पर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवती ने जब वीडियो बनाकर परिजनों के सामने भाई की करतूत उजागर की तो आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे ही घर में कैद कर दिया गया। किसी तरह परिजनों की बंदिशों से निकलकर युवती थाने पहुंची और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। बारादरी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

नर्सिंग की पढ़ाई करने आई थी बरेली, भाई के साथ रहती थी युवती

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 में वह जीएनएम की पढ़ाई करने बरेली आई थी। यहां बारादरी थाना क्षेत्र में अपने बड़े भाई के साथ किराये के मकान में रहने लगी। आरोप है कि पिछले दो साल से उसका बड़ा भाई उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी उसे तरह-तरह की धमकियां देकर चुप करा देता था।

खुदकुशी की धमकी देकर बनाता रहा दबाव

युवती का आरोप है कि जब भी उसने भाई की हरकतों का विरोध किया तो वह खुदकुशी करने की धमकी देने लगा। आरोपी कहता था कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो माता-पिता भी सदमे में मर जाएंगे और उससे कोई शादी नहीं करेगा। इन्हीं धमकियों के चलते युवती लंबे समय तक उत्पीड़न सहती रही। जब उसने परिजनों को आपबीती सुनाई तो उन्होंने भी उसकी बातों पर विश्वास नहीं किया।

वीडियो से उजागर की करतूत तो घर में लगा दी बंदिशें

परिजनों के सामने सच्चाई लाने के लिए युवती ने 17 सितंबर को चोरी-छिपे वीडियो बना लिया। आरोप है कि जब उसने वीडियो परिजनों को दिखाया तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। उल्टा युवती के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। युवती ने अपना वेतन लेने के लिए बरेली जाने की बात कही, लेकिन परिजनों ने इसकी भी अनुमति नहीं दी।

परिजनों की बंदिशों से निकलकर पहुंची थाने

लगातार उत्पीड़न और परिजनों की बंदिशों से परेशान युवती किसी तरह घर से निकलकर बारादरी थाने पहुंची। उसने पुलिस को पूरी आपबीती सुनाते हुए आरोपी भाई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने युवती की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर बारादरी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *