google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
UP NEWSहवाई फायरिंग के आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती आंवला पुलिस।

बरेली। आंवला थाना क्षेत्र के गांव टांडा में सरकारी स्कूल के पास स्थित गली से आने-जाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने तमंचे से हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि, घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद किया है।

गली को लेकर विवाद के बाद की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, 22 नवंबर को गांव टांडा निवासी मोरपाल पुत्र वेदराम और रामकुमार उर्फ रामू पुत्र नेत्रपाल सिंह के बीच सरकारी स्कूल के किनारे स्थित गली से आवागमन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि कहासुनी के बाद रामकुमार घर से तमंचा लेकर आया और हवाई फायरिंग कर दी। मोरपाल की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

मुखबिर की सूचना पर आरोपी गिरफ्तार

22 नवंबर की रात पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संग्रामपुर और आसपुर जाने वाले रास्ते पर मंदिर के सामने यात्री शेड में मौजूद है। उपनिरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर रामकुमार उर्फ रामू (32) को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ।

गली को अपनी जमीन का हिस्सा बता रहा आरोपी

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गली को अपनी जमीन से छोड़ा हुआ रास्ता मानता है, जबकि मोरपाल उसे सार्वजनिक रास्ता बताता है। इसी बात पर विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने आवेश में आकर हवाई फायरिंग करने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में भी एक मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *