google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0
bareilly कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दीपोत्सव में किसानों का उत्साहवर्धन किया

दीपों से जगमगाई बरेली मंडी, बच्चों के दीपोत्सव ने बिखेरीं खुशियां विधायक,संजीव अग्रवाल ने 15 उत्कृष्ट किसानों को किया सम्मानित,स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान में विधायक बोले, बरेली मंडी बनी मिसाल,सुविधाओं और व्यवस्थाओं के मामले में बरेली मंडी प्रदेश भर में प्रथम

बरेली। धनतेरस पर शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति में स्वच्छता, समृद्धि और खुशहाली का अनूठा संगम देखने को मिला। स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी अभियान के तहत आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में दीपों की जगमगाहट के बीच किसानों के सम्मान और स्वच्छता का संदेश दिया गया। बच्चों के दीपोत्सव कार्यक्रम ने आयोजन में उत्साह और उमंग का रंग भर दिया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने दीपोत्सव में किसानों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं। उनकी खुशहाली से ही प्रदेश की समृद्धि का रास्ता निकलता है। उन्होंने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और उत्तर प्रदेश की पहचान में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। किसान दिन-रात मेहनत करके देश के लिए अन्न पैदा करता है। ऐसे में यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि जब किसान अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे तो उसे स्वच्छ वातावरण, बेहतर सुविधाएं और सम्मानजनक व्यवहार मिले।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरे प्रदेश में स्वच्छता और सकारात्मक वातावरण बनाने का संदेश दिया है। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए मंडियों को स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।

विधायक ने बरेली मंडी की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि बरेली मंडी उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। यहां के अधिकारी, कर्मचारी और व्यापारी मिलकर स्वच्छता तथा किसानों की सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि दीपावली पर जलाया गया प्रत्येक दीप शुभता और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। मंडी में आयोजित यह दीपोत्सव भी किसानों, व्यापारियों और आमजन के जीवन में खुशहाली का संदेश लेकर आएगा।

1

मंडी में उपज बेचने वाले उत्कृष्ट 15 किसानों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम में मंडी समिति की ओर से अपनी कृषि उपज मंडी में विक्रय करने वाले शीर्ष 15 किसानों को सम्मानित किया गया। किसानों के सम्मान के माध्यम से कृषि क्षेत्र में उनके योगदान और परिश्रम को सराहा गया।

मंडी समिति की ओर से किसानों और व्यापारियों को प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इनमें मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना सहायता योजना, मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकांड दुर्घटना सहायता योजना और मुख्यमंत्री कृषक उपहार योजना शामिल रहीं। किसानों को इन योजनाओं के उद्देश्य और उनसे मिलने वाली सहायता के बारे में जागरूक किया गया।

समय पर हुई धान की तौल, मंडी की सफाई और सुविधाओं से खुश दिखे किसान

दीपोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंडी पहुंचे ग्राम तिवरिया कुमरपुर बंजरिया निवासी अमित पटेल ने बताया कि वह अपना धान लेकर बरेली गल्ला मंडी पहुंचे थे। यहां उनकी उपज की समय पर तौल हो गई और किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मंडी के रास्ते साफ-सुथरे हैं। किसानों के लिए ठंडे पेयजल की अच्छी व्यवस्था की गई है।

सिमरा बेरीपुर निवासी किसान सुरजीत ने कहा कि मंडी में धान की तौल समय से होने के कारण किसानों को राहत मिल रही है। उन्होंने बताया कि परिसर में ठंडे पानी के लिए तीन वाटर कूलर लगे हैं। साफ-सफाई और आवागमन के रास्तों की व्यवस्था भी बेहतर है। इससे मंडी आने वाले किसानों को काफी सुविधा मिलती है।

ग्राम खाईखेड़ा निवासी किसान शेर सिंह ने भी मंडी की व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि धान लेकर मंडी आने पर तौल में कोई दिक्कत नहीं हुई। साफ-सफाई और पेयजल की सुविधाएं संतोषजनक हैं। ग्राम कमुआ खुर्द निवासी किसान राजपाल ने कहा कि मंडी में धान की समय पर तौल होने से किसानों को अनावश्यक परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है। रास्तों की सफाई और ठंडे पानी की व्यवस्था अच्छी है।

स्वच्छता अभियान लगातार जारी रहेगा, किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता
सचिव

मंडी समिति संतोष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री और मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशों के क्रम में छह नवंबर को ‘स्वच्छ मंडी-शुभ मंडी’ अभियान के अंतर्गत दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य मंडी परिसर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ किसानों, व्यापारियों और आमजन को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि मंडी में साफ-सफाई का अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। मंडी परिसर में आने वाले किसानों को स्वच्छ रास्ते, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। मंडी प्रशासन का प्रयास है कि किसानों को अपनी उपज बेचने के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो और वे बेहतर अनुभव के साथ मंडी से लौटें।

दीपोत्सव के माध्यम से स्वच्छता, किसान सम्मान और दीपावली की सांस्कृतिक परंपराओं को एक साथ जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि स्वच्छ मंडी केवल बेहतर व्यवस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि किसानों की खुशहाली और समृद्ध प्रदेश के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *