google.com, pub-7697724059714638, DIRECT, f08c47fec0942fa0

बरेली। सर्दियों में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ा झटका दिया है। मुरादाबाद रेल मंडल से जुड़ी 16 ट्रेनों को दिसंबर 2026 से मार्च 2027 तक अलग-अलग तारीखों में निरस्त करने का फैसला लिया गया है। इसका असर बरेली और आसपास के जिलों से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी पड़ेगा। जम्मू तवी, अमृतसर, काठगोदाम, दिल्ली और अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे की ओर से 15 अक्टूबर को जारी सूचना में ट्रेनों के निरस्तीकरण की तारीखें घोषित की गई हैं।

ट्रेन संख्या 12207 काठगोदाम-जम्मू तवी एक्सप्रेस 8 दिसंबर 2026 से 2 मार्च 2027 तक निरस्त रहेगी। वापसी में 12208 जम्मू तवी-काठगोदाम एक्सप्रेस 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक नहीं चलेगी। इसी तरह 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस 8 दिसंबर से 2 मार्च और 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस 7 दिसंबर से 1 मार्च तक रद्द रहेगी।

अमृतसर और अंबाला रूट पर भी पड़ेगा असर

ट्रेन संख्या 14605 को 7 दिसंबर से 1 मार्च और 14606 को 6 दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त किया गया है। बरौनी-अंबाला कैंट एक्सप्रेस 14523 तीन दिसंबर से एक मार्च और 14524 अंबाला कैंट-बरौनी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 27 फरवरी तक रद्द रहेगी। वहीं, लालकुआं-अमृतसर एक्सप्रेस 14615 और अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस 14616 पांच दिसंबर से 27 फरवरी तक नहीं चलेंगी। पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस 14617 तीन दिसंबर से दो मार्च और 14618 अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

दिल्ली और टाटा रूट की ट्रेनें भी प्रभावित

मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस 14003 पांच दिसंबर से दो मार्च और नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस 14004 तीन दिसंबर से 28 फरवरी तक रद्द रहेगी। इसके अलावा टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस 18103 दो दिसंबर से 24 फरवरी और अमृतसर-टाटा एक्सप्रेस 18104 चार दिसंबर से 26 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

बरेली के यात्री सफर से पहले जांच लें ट्रेन की स्थिति

रेलवे के इस फैसले से बरेली जंक्शन समेत जिले के अन्य रेलवे स्टेशनों से यात्रा की योजना बनाने वाले यात्रियों को सतर्क रहना होगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट बुक कराने या स्टेशन जाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट अथवा 139 हेल्पलाइन से ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर कर लें। इससे अंतिम समय में होने वाली परेशानी से बचा जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *